HomeTrendingगंगा का जलस्तर बढ़ा, निकल रहे जहरीले सांप

गंगा का जलस्तर बढ़ा, निकल रहे जहरीले सांप

-

अजगर निकलने से और बढ़ी परेशानी, वन विभाग ने रेस्क्यू टीम तैनात की


बुलंदशहर। राजघाट इलाके में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अजगर और कई जहरीले सांप घाटों पर निकल आए हैं। इससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। यह घटना बुलंदशहर के थाना नरोरा क्षेत्र में सामने आई है।

पिछले चार दिनों से राजघाट के गंगा तट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गंगा घाट के आसपास अजगर और कई जहरीले सांप रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। सांपों की बढ़ती मौजूदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला वन अधिकारी (डीएफओ) डॉ. हरेंद्र सिंह ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वीडियो संज्ञान में आते ही संबंधित वन अधिकारियों को मौके पर जाकर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम को अलर्ट पर रखा गया है ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने लोगों को गंगा घाटों के अत्यधिक करीब न जाने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम इलाके में लगातार सर्च और रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है। इसका उद्देश्य सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts