HomeTrendingहिंडन नदी उफान पर, सिटी फॉरेस्ट डूबा

हिंडन नदी उफान पर, सिटी फॉरेस्ट डूबा

-

करहेड़ा की कॉलोनियों में पानी घुसा, लोग पलायन को मजबूर


गाजियाबाद। हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर है, जिससे करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। हिंडन किनारे बसी कई कॉलोनियों में पानी पहुंचने से लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं।

स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके घरों के भूतल में पानी भर गया है। उन्हें अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ गांव जाने को मजबूर होना पड़ा है। लोगों को आशंका है कि वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति फिर से बन सकती है।

अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी की समय पर सफाई न होने, जलकुंभी के जमाव और कच्चे बांध के कारण स्थिति बिगड़ रही है। प्रशासन द्वारा मिट्टी के टीले बनाकर पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, जलकुंभी के कारण पानी का बहाव रुक गया है, जिससे कॉलोनियों में जलभराव बढ़ रहा है।

मोनिका और आरती जैसे निवासियों ने बताया कि घरों के चारों ओर पानी भरने से भय का माहौल है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और लोग पूरी रात जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य कराने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts