HomeTrendingअवैध ईदगाह और मकानों पर चलेगा बुलडोजर -

अवैध ईदगाह और मकानों पर चलेगा बुलडोजर –

-

दो बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, तीन थानों का फोर्स तैनात


संभल। एक बार फिर बुलडोजर एक्शन होगा। दो जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद, और ईदगाह को बुलडोजर से गिराया जाएगा। जबिक इसके पास दूसरी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने दो मकानों को भी गिराया जाएगा। यह कार्रवाई असमोली-लोधीपुर मार्ग के किनारे गांव मढ़न में होगी।

गाटा संख्या 208 का रकबा करीब 4 बीघे का है। जिसमें 70 वर्गमीटर में बनी ईदगाह और मस्जिद को तहसलदार कोर्ट ने अवैध करार दिया है। इसके पास में ही गाटा संख्या-393 है। जिसका रकबा करीब दो बीघे का है। इस जमीन पर दो लोगों ने अवैध रूप से मकान बना रखे हैं। इन्हें बेदखल करने का आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी ने बीती 8 जुलाई को जारी किए थे।

इन दोनों जमीनों की पैमाइश पूरी कर ली गई। इसके बाद आज बुलडोजर एक्शन होगा। बुलडोजर एक्शन को देखते हुए तीन थानों से करीब 100 पुलिसकर्मियों समेत राजस्व विभाग से दो नायब तहसीलदारों समेत 8 लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है।

घर के बाहर बैठी महिला पर गीदड़ का हमला
रामपुर। शाहबाद तहसील क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में मंगलवार को एक महिला पर गीदड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा गांव निवासी अंगूरी मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ वहां आ गया और उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गीदड़ को वहां से भगाया।

हमले में अंगूरी घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी शाहबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts