HomeTrendingट्रेलर से टकराई आलू लदी डीसीएम, एक की मौत

ट्रेलर से टकराई आलू लदी डीसीएम, एक की मौत

-

चालक सुरक्षित, डीसीएम के खलासी की मौत, झपकी आने से हुआ हादसा


अयोध्या। गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे गिट्टी लदे ट्रेलर में आलू लदी डीसीएम पीछे से जा भिड़ी। हादसे में मैनपुरी निवासी 38 वर्षीय खलासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान चाचा की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक सुरजीत कुमार सुरक्षित बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा इनायतनगर थाना क्षेत्र के आस्था होटल मोड़ के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिट्टी लदा ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहा था। इनायतनगर के आस्था होटल मोड़ के पास ट्रेलर का इंजन अचानक सीज हो गया। इसके बाद चालक ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से आ रही आलू लदी डीसीएम ट्रेलर से टकरा गई। शुरूआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे ट्रेलर संख्या इफ-28-ॠइ-9881 गिट्टी लेकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। ट्रेलर को फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी मिलन कुमार चला रहे थे। आस्था होटल मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रेलर का इंजन सीज हो गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसे ठीक कराने की कोशिश करने लगा।

उसी समय भोगांव मंडी (मैनपुरी) से आलू लादकर अयोध्या मंडी आ रही डीसीएम पीछे से ट्रेलर में जा टकराई। डीसीएम को मैनपुरी के जलालपुर निवासी सुरजीत कुमार चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में डीसीएम में सवार खलासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान चाचा उर्फ प्रेम प्रकाश उर्फ बालकराम यादव केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भी यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। समस्या नहीं हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts