HomeTrendingतीन घरों में एनआईए ने की छापेमारी

तीन घरों में एनआईए ने की छापेमारी

-

अब्दुल कादिर समेत तीन भाइयों के ठिकानों पर रेड, घरों के बाहर पुलिस तैनात


बुलंदशहर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज सुबह बुलंदशहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुबह करीब 8:30 बजे, एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

जानकारी के अनुसार, यह मुख्य कार्रवाई बुलंदशहर के मोहल्ला इंटारोड़ी में चल रही है। एनआईए की टीमों ने अब्दुल कादिर के घर सहित उसके दो भाइयों, फैजल और बिलाल के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है।

कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनआईए टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैद हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने मोहल्ला इंटारोड़ी और आसपास के पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी वाले ठिकानों के पास जाने की अनुमति नहीं है, न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है।

एनआईए की यह छापेमारी अभी भी जारी है। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले या किस सिलसिले में की जा रही है, इस पर अभी तक एनआईए या स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि यह ठकअ की छापेमारी है, लेकिन इसके संदर्भ में उन्हें कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts