Homeउत्तर प्रदेशMeerut1 नवंबर से होगा छह खेलों के लिए जिला व मण्डलीय ट्रायल

1 नवंबर से होगा छह खेलों के लिए जिला व मण्डलीय ट्रायल

-

  • कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 1 नवंबर से शुरू होगी विभिन्न खेलों की चयन प्रक्रिया।
  • चुने गए खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

शारदा न्यूज, मेरठ। खेल भवन लखनऊ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर नवंबर माह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं से पहले जिला व मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेंं 1 नवंबर से खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत होगी।

– इन छह खेलों की होगी प्रतियोगिताएं

हैण्डबॉल सीनियर वर्ग पुरूष की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 1 नवंबर को जबकि मण्डल स्तर की प्रतियोगिता 3 नवंबर हो होगी। इनमें चयन होने के बाद 6 से 9 नवंबर को बरेली में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वॉलीबाल सीनियर महिला वर्ग जिला स्तरीय 6, मण्डल स्तरीय 8 व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 19 नवंबर के बीच मेरठ में होगी। फुटबॉल सीनियर महिला 13, मण्डलीय 15 को और प्रदेशीय प्रतियोगिता 18 से 25 नवंबर हो गोरखपुर में होगी। कुश्ती सीनियर पुरूष जिला स्तरीय 16, मण्डल स्तरीय 18 व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर के बीच अलीगढ़ में आयोजित होगी।

कबड्डी सीनियर पुरूष जिला स्तरीय 22, मण्डल स्तरीय 24 को और प्रदेश स्तरीय 28 से 30 नवंबर के बीच झांसी में आयोजित होगी। जबकि हॉकी सीनियर पुरूष वर्ग जिला स्तरीय 25, मण्डल स्तरीय 28 व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 6 दिसंबर के बीच झांसी में आयोजित होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts