Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शहर की आबादी को मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति बाधित

मेरठ: शहर की आबादी को मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति बाधित

-

  • 20 लाख की आबादी पर पीने के पानी का संकट।
  • पूरा शहर कुल 164 ट्यूबवेल के सहारे।

शारदा न्यूज, मेरठ। भोला झाल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति बंद होने से शहर की 20 लाख आबादी को पीने का पानी मिलने में समस्या पैदा हो गई है। पूरा शहरी इलाका केवल नगर निगम के 164 ट्यूबवैलों के सहारे है। निगम ने अग्रिम आदेश तक सभी ट्यूबवैलों को 20 से 24 घंटे चलाने की तैयारी की है।

बीते मंगलवार आधी रात से मेरठ शहर को भोला झाल से मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। बताया जा रहा है गंगनहर की सफाई को लेकर पानी की सप्लाई बाधित हुई है। फिलहाल शहरी क्षेत्र में रहने वाली 20 लाख की आबादी 164 ट्यूबवेल के सहारे है।

– इन क्षेत्रों में है जलापूर्ति बाधित 

मंगलवार से शहर के सिविल लाइन, घंटाघर, पीएल शर्मा स्मारक, बच्चा पार्क, विकासपुरी आदि इलाकों में गंगाजल सप्लाई की व्यवस्था है। लेकिन फिलहाल ये बाधित है। एक दिन पहले इन इलाकों में आंशिक रूप से जलापूर्ति हुई, लेकिन गुरूवार से हालात और ज्यादा बिगड़ने के आसार है। जिसे लेकर नगर निगम ने सभी 164ट्यूबवेलों को 20 से 24 घंटे  चलाने की व्यवस्था की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts