HomeTrendingहाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव मिला -

हाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव मिला –

-

पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी, पुलिस ने शुरू की जांच


पीलीभीत। सोमवार सुबह पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सुबह करीब 7 बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की सड़ा पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर दूर है। ग्रामीणों की सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस को उसकी जेब से पूरनपुर से बरेली का एक रेल टिकट मिला है। पुलिस इसी टिकट के आधार पर मृतक की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि हाईवे किनारे मिले अज्ञात युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts