HomeTrendingकमरे के भीतर फंदे से लटका मिला युवक

कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला युवक

-

पत्नी-बच्चों के साथ खाना खाकर अलग कमरे में सोया, सुबह देर तक बाहर नहीं निकला


प्रयागराज। रविवार रात एक युवक रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। सोमवार सुबह होने पर उसका शव लटकता देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मांडा थाना क्षेत्र की है।

मांडा थाना अंतर्गत निवासी संगम लाल (45) पुत्र स्वर्गीय रामजतन मजदूरी करता था। उसकी की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी मध्य प्रदेश के भिलाई में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी घर पर रहती है। साथ में रहने वाली पत्नी के दो छोटे बच्चे भी हैं। रविवार रात को पत्नी और बच्चों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

रविवार की देर रात उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गले में रस्सी के निशान मिले हैं। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो संगम लाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर डिघिया चौकी प्रभारी अक्षय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि संगमलला ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। लेकिन खरीदार ने अभी तक रुपये नहीं दिए थे। इसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चचार्एं हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शहर से फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts