HomeTrendingमॉर्निंग वॉक पर निकली महिला वाहन की नीचे दबी, मौत -

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला वाहन की नीचे दबी, मौत –

-

ट्रक ने दूध वाहन को टक्कर मारी, वाहन महिला के ऊपर पलटा, मौके पर तोड़ा दम


देवरिया। सलेमपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सलेमपुर कोतवाली से लगभग 100 मीटर आगे एसबीआई बैंक के पास सुबह करीब छह बजे हुई।

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूध से लदे एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान, मॉर्निंग वॉक कर रही महिला वाहन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मृतका की पहचान बबीता देवी (48) पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी के रूप में हुई है, जो अहिरौली लाला, थाना सलेमपुर की निवासी थीं। वह सलेमपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके परिवार में 16 वर्षीय पुत्र आदित्य और 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूध से लदा वाहन पलट गया। बबीता देवी उसी दौरान सड़क किनारे टहल रही थीं और उसकी चपेट में आ गईं। उनके साथ टहल रही अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक ट्रक को सोहनाग मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts