Homemausamधूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

-

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश देखने को मिली है। जबरदस्त धूल भरी आंधी के कुछ ही देर बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। दिल्ली के साथ ही यूपी के नोएडा में भी धूल भरी आंधी देखने को मिली है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों के दौरान आंधी आने, बिजली चमकने और बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ज्यादातर हिस्सों में बिजली कड़कने और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया गया है।  जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अधिकारियों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts