Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

 पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तालाब किनारे बेहोशी में मिली थी


संभल। छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र की है। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि बबराला से रजपुरा जाने वाली सड़क पर गांव नगरिया कई के पास पुलिस की फरार आरोपी से मुठभेड़ हुई। बबराला पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पीड़िता के गांव के संदीप पुत्र हरस्वरुप के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी घर का ताला लगाकर फरार था, जिसकी तलाश में डॉग स्क्वायड की टीम 45 घंटे बाद उसके घर तक पहुंची थी।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे। एएसपी ने सीएचसी में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, 6 साल की मासूम बच्ची गुरुवार शाम 5 बजे खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्ची घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे बेहोश मिली।

परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां दुष्कर्म की आशंका जताई गई। थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बच्ची शनिवार दोपहर 2:30 बजे घर लौट आई है, लेकिन डरी-सहमी होने के कारण किसी से बात नहीं कर रही है।

एएसपी (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह भागने की फिराक में है चेकिंग के दौरान उसे रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts