HomeTrendingनिजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत

निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत

-

परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, बाद में कानूनी कार्रवाई से इनकार


अमरोहा। जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, बाद में परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

नौगांवा सादात के एक मोहल्ले की निवासी 30 वर्षीय महिला गर्भवती थी। शनिवार रात करीब 10:50 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने आॅपरेशन के जरिए प्रसव कराया, जिसमें महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।

परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन तत्काल महिला को मुरादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और डिडौली कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बालियान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

बाद में अस्पताल प्रशासन और महिला के परिजनों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद विवाद शांत हो गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है और कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts