Homeदेशसमिति सचिव नवनीत पंवार निलंबित

समिति सचिव नवनीत पंवार निलंबित

-

यूरिया कट्टे जबरन ले जाने में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

मोदीनगर। गांव कादराबाद स्थित साधन सहकारी समिति से यूरिया के 350 कट्टे जबरन ले जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर समिति सचिव को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना शनिवार सुबह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित समिति के गोदाम पर हुई थी।

किसानों ने आरोप लगाया था कि समिति के सचिव और कर्मचारी अपने चहेतों को यूरिया के कट्टे दे रहे थे, जिसके बाद उन्होंने गोदाम से जबरन कट्टे उठा लिए। सहकारिता के सहायक रजिस्ट्रार (एआर) अमित कुमार त्यागी ने बताया कि लापरवाही के आरोप में समिति के सचिव नवनीत पंवार को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक अधिकारी को नामित किया गया है। समिति के अधिकारियों ने किसानों के घरों से कट्टों के पैसे एकत्र कर जिला सहकारी बैंक में जमा करा दिए थे।

त्यागी ने यह भी बताया कि गाजियाबाद जिले में डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक का सही और सीमित मात्रा में उपयोग करें, क्योंकि अत्यधिक उर्वरक के प्रयोग से जमीन बंजर हो सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts