HomeAccident Newsदुघर्टना के बाद कार में लगी आग, जलकर छह की मौत

दुघर्टना के बाद कार में लगी आग, जलकर छह की मौत

-

120 की स्पीड में पोल से टकराई कार, डिवाइडर तोड़ा, कोई बाहर नहीं निकल पाया


मुजफ्फरनगर। सोमवार सुबह कार में छह लोग जिंदा जल गए। हाईवे पर 120 की रफ्तार में कार पहले बिजली के पोल से टकराई। फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई।

कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली पोल के दो टुकड़े हो गए। डिवाइडर का 10 मीटर हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद कार धू-धू कर जलने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। किसी को भी कार से बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला।

हादसा जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गेट तोड़ा तो अंदर सिर्फ कंकाल बचे थे। पुलिस ने उन्हें बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। अचानक कार डगमगाने लगी और पलट गई। फिर उससे धुआं उठा और आग लग गई। आग ने इतनी जल्दी भयानक रूप लिया कि किसी को कार के पास पहुंचने तक का मौका नहीं मिला।

शायद कार पलटने की वजह से अंदर बैठे लोग ज्यादा घायल हो गए थे, इसलिए वो बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीड़ में किसी ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची।

दमकलकर्मियों ने जब आग पर काबू पाया तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सिर्फ उसका ढांचा बचा था। अंदर लोगों की बॉडी जलकर अकड़ गई थी। मांस बचा ही नहीं था। सिर्फ हड्डियां बची थीं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts