HomeTrendingशरारती तत्वों ने की अंबेडकर प्रतिमा खंडित

शरारती तत्वों ने की अंबेडकर प्रतिमा खंडित

-

ग्रामीणों ने किया हंगामा, समिति उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत


कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में शुक्रवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिली। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की जांच-पड़ताल के बाद स्थिति को शांत कराया।

जजौली गांव में स्थापित यह अंबेडकर प्रतिमा वर्षों पुरानी है। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले तो उन्होंने प्रतिमा को जमीन पर खंडित अवस्था में पाया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। हालांकि, यह घटना किसने अंजाम दी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी ग्रामीणों ने अपना विरोध जारी रखा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। भीमराव अंबेडकर समिति के जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts