HomeTrendingमंदिर में दिया जलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या

मंदिर में दिया जलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या

-

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, गांव में पुलिस बल तैनात


इटावा। जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर के पास स्थित मंदिर में पूजा का दीपक रखने गए एक युवक की घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है।


रूपपुरा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रदीप मिश्रा पुत्र विश्वेश्वर दयाल मिश्रा गुरुवार शाम अपने घर के पास बने मंदिर में रोज की तरह पूजा का दीपक रखने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही मंदिर के आसपास घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही प्रदीप मिश्रा मंदिर पहुंचे, हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और देखते ही देखते गोलियां चला दीं।
फायरिंग में प्रदीप मिश्रा के पेट और सीने के पास गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल प्रदीप मिश्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इटावा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

प्रदीप मिश्रा की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाह सर्किल और जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस समय प्रदीप मिश्रा की हत्या हुई, उसी समय उनके घर के दरवाजे पर भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। गुरुवार को कथा का छठवां दिन था। गांव के लोगों के सहयोग से आयोजित इस भागवत कथा में प्रदीप मिश्रा मुख्य भूमिका निभा रहे थे। घर के बाहर पंडाल और व्यास गद्दी सजी हुई थी, लेकिन इसी धार्मिक आयोजन के बीच हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप मिश्रा और गांव के ही दूसरे पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब एक साल पहले जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
परिवार की बात करें तो प्रदीप मिश्रा खेती-किसानी से जुड़े हुए थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इकलौता बेटा ऋषभ, जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष है, पिता की मौत की खबर से बेसुध हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग 42 वर्षीय प्रदीप मिश्रा को मृत अवस्था में लाया गया था, मेडिकल परीक्षण कर मृदा घोषित किया गया। यह आगरा जिले के निवासी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts