Homeदेशशिक्षा, जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान से बदलेगा समाज

शिक्षा, जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान से बदलेगा समाज

-

बेटियां फाउंडेशन ने कार्यक्रम आयोजित किया


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से बेटियां फाउंडेशन द्वारा गढ़ रोड स्थित झोपड़ियों के बीच एक विशेष सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया जो अभी तक स्कूल नहीं जा पाए हैं तथा उन सभी बच्चों को कॉपी व स्टेशनरी दी गई जो स्कूल जाते थे बेटियां फाउंडेशन बच्चों की हर संभव सहायता करने का प्रयास कर रहा है ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

कार्यक्रम में नशा मुक्त अभियान एवं बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गया। लोगों को बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं नशे और बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और परिवारों को स्वच्छता, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बढ़ती गर्मी और स्वच्छ हवा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश देकर उनके हाथों से पेड़ लगवाये गए ।

बेटियां फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक स्वच्छ, शिक्षित, नशा मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करना है।

झोपड़ी के बीच रह रही शिखा ने कहा कि उसके परिवार में तीन लड़कियां इंटर पास कर चुकी हैं जिसमें आपकी संस्था का योगदान था, हम आगे भी कुछ करना चाहते हैं। स्किल डेवलपमेंट के लिए बेटियां फाउंडेशन ने उन सभी लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने के लिए कहा। इस अवसर पर वहां रह रहे सभी महिलाओं से चर्चा की गई यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया।

संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय व उपस्थित बबीता कटारिया, शिव कुमारी गुप्ता, रोहन, गुलशन, रति, यशिका, लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा आदि द्वारा सभी बच्चों एवं महिलाओं को खाने-पीने का सामान, कपड़े, स्वच्छता बनाए रखने के लिए साबुन, तौलिये एवं अन्य अनेक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts