Homeन्यूज़युवक का शव पेड़ से लटका मिला

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

-

 परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर


अलीगढ़। अकराबाद थाना क्षेत्र के दिनावली गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान 22 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गी पुत्र लालसिंह के रूप में हुई है, जो दिनावली गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, 4 मार्च को होली के अवसर पर गांव इलखिनी के कुछ लोगों से जगदीश का झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद से जगदीश फरार चल रहा था।

बुधवार को जगदीश अपने घर आया था, लेकिन बीती रात वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे उसका शव घर के पीछे एक जामुन के पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह और थाना प्रभारी विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से युवक की मौत से संबंधित साक्ष्य जुटाए। इस दौरान मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसे क्षेत्राधिकारी ने समझा-बुझाकर शांत कराया और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मृतक के परिजन धर्मपाल ने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन पड़ोसी गांव के दबंगों ने उनके साथ मारपीट की थी और उनके परिवार पर एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज कराए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी के कारण जगदीश पुलिस से बचकर अपनी पत्नी स्नेहलता और तीन बेटियों माहि, मेहर व तीन माह की गुड़िया का पालन-पोषण कर रहा था। गुरुवार को जब वह घर आया, तो दबंगों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को जगदीश का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिवार के सदस्यों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts