HomeTrendingकुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

-

पीएम मोदी और सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान


मुंबई। सोलापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंढरपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। हादसे के समय पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग पंढरपुर के रांजनी गाव के निवासी हैं। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई है। यहां सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में लोगों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना टंडुलवाड़ी गांव के पास हुई। घटना के समय पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवार थे। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने कहा, शुरूआती जानकारी के मुताबिक, 15 लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। चार महिलाओं और चार बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से, प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख की राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50,000 दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर कहा, राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts