HomeTrendingब्रेड व नमक देकर स्वागत किया पीएम मोदी का

ब्रेड व नमक देकर स्वागत किया पीएम मोदी का

-

ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोपीय यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां उनका बेहद शानदार और पारंपरिक स्वागत किया गया। स्लोवाकिया का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनके स्वागत में स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत और डांस परफॉर्मेंस का एक रंगारंग नजारा पेश किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने उनका स्वागत किया।
इस स्वागत समारोह का सबसे खास पल वह था जब स्लोवाकिया के एक मशहूर लोक समूह ‘लुक्निका एन्सेम्बल’ के कलाकारों ने भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया। पीएम मोदी ने इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में हुई है जब हम ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और भारत के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम में इसके गौरवशाली योगदान को याद कर रहे हैं।

इतना ही नहीं स्लोवाकिया की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, सम्मानित मेहमानों का स्वागत ब्रेड और नमक देकर किया जाता है। यह वहां की संस्कृति में आतिथ्य, सम्मान और दोस्ती का प्रतीक है। पीएम मोदी को भी इस पारंपरिक रीति-रिवाज से सम्मानित किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts