समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। समीक्षा अधिकारी के रूप में राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया, कैडेट्स की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्वॉर्ड आॅफ आॅनर तथा अन्य पदक प्रदान किए।
140 करोड़ देशवासियों के भरोसे की जिम्मेदारी : राष्ट्रपति ने कहा कि नव-नियुक्त अधिकारी केवल सेना का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के प्रहरी हैं। उनके कंधों पर 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास और सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हमेशा याद रखें कि राष्ट्र सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म और कर्तव्य है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। नई तकनीक, साइबर खतरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बदलते युद्ध कौशल के दौर में भारतीय सेना को हर समय भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने और लगातार सीखते रहने की आदत विकसित करें।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


