HomeTrendingरोडवेज बस से टकराया ट्रक, 17 यात्री घायल

रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 17 यात्री घायल

-

दो की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर बहराइच से सीतापुर जाते समय हादसा


बहराइच। सीतापुर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव के पास रात करीब 11 बजे हुई। लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस (यूपी 78 एचएन 3836) की बहराइच से सीतापुर की ओर जा रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में हंसराज, अवधेश कुमार, पप्पू, सोनुपाल, रामकली, मुनेश्वर, सूबेदार, सालिक, सत्यदेव, बेचन, लवलेश, शिवम, राकेश, प्रमोद, महेंद्र, निर्मला और आदित्य शामिल हैं। जिला अस्पताल में पप्पू और सत्यदेव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देर रात लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts