HomeTrendingहाईटेंशन विद्युत लाइन से युवक की मौत

हाईटेंशन विद्युत लाइन से युवक की मौत

-

खेत पर जाते समय हुआ हादसा, चार माह पहले हुई थी शादी


हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला जलाल गांव में एक युवक की विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक रात में खेत पर जा रहा था।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र बहोरी सिंह के रूप में हुई है, जो नगला जलाल गांव का निवासी था और खेती-बाड़ी करता था। बताया गया है कि उसके घर के पीछे खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे थी। कल रात जब जोगेंद्र खेत पर जा रहा था, तभी उसका हाथ विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद परिजन उसको तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्युत लाइनें काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts