नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार को सिक्किम की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगी। वह 26 से 28 मई तक सिक्किम में रहेंगी और राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु का कार्यक्रम आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा सिक्किम की राजधानी गंगटोक के लिविंग भारतीय सेना हेलीपैड पहुंचने का है। वहां से वे लोक भवन रवाना होंगी।
आज राष्ट्रपति देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट आॅफ तिब्बतोलॉजी का दौरा करेंगी। 27 मई: सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित प्रसिद्ध नाथूला दर्रा का दौरा करेंगी। दोपहर में वे सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
यात्रा के अंतिम दिन गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में राष्ट्रपतिपुलिस कलर अलंकरण समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा।

