HomeAccident NewsAligarh accident: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे और बच्ची की मौत

Aligarh accident: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे और बच्ची की मौत

-

– ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, तीन अन्य गंभीर घायल हुए।

अलीगढ़। अकराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाबा कोल्ड के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चाचा, भतीजे और एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

पुलिस के अनुसार, शिवपाल सिंह (पुत्र उदयनारायण लोधी, निवासी समगुदा, कन्नौज) अपने ट्रक में पेपर रोल लादकर यमुनानगर, हरियाणा जा रहे थे। उनके बंद बॉडी ट्रक में उनके भाई वीरेंद्र (35), बेटे नितेश (20), बेटी विजयनंदनी, नाती सूर्यांश और नातिन कुमारी सूर्यांशी (3) भी सवार थे, जिन्हें अलीगढ़ जाना था।

यह हादसा उस समय हुआ जब चालक शिवपाल को नींद आ गई और उनका ट्रक आगे चल रहे मौरम (बालू) से लदे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र और नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विजयनंदनी, सूर्यांश और कुमारी सूर्यांशी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान कुमारी सूर्यांशी ने भी दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts