HomeDevelopmentलखनऊ के डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू

लखनऊ के डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू

-

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। लखनऊ में पुराना हाई कोर्ट परिसर, सेशन कोर्ट, रजिस्ट्री, डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर चल रहा है। यहां 240 चेम्बर गिराए जाने हैं।

इन चेम्बरों के अतिक्रमण के खिलाफ PIL हुई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर यहां बुलडोजर चल रहा है। कई वकील सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंगलवार को यहां नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर निशान लगा दिए थे और 16 मई तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। इस दौरान लाल निशान भी लगाए गए थे

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर वकील बुलडोजर के सामने बैठ गए। यहां बुलडोजर एक चेंबर गिराने पहुंचा था और वहां अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। वकील बुलडोजर के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके वकीलों को भगाया है और अब इस चेम्बर में बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। वकीलों का आरोप है कि ब्राह्मणों पर पुलिस ने लाठी चलाई है।

लखनऊ के सेशन कोर्ट में 27 हजार वकील हैं और चेंबर बहुत कम हैं। लखनऊ के रजिस्ट्री ऑफिस के रास्ते में नाले पर कब्जा करके चेंबर बने हैं। यहां लाल निशान लगे हैं। कई वकील अपने आप कब्जा हटा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts