Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ महानगर के लिए 16 मंडल प्रभारी घोषित

मेरठ महानगर के लिए 16 मंडल प्रभारी घोषित

-

– भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष ने जारी की सूची, संगठन को मिलेगी मजबूती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा ने मेरठ महानगर के लिए 16 नए मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। यह सूची पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने जारी की। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करना है। इस नियुक्ति में वर्तमान जिला उपाध्यक्षों, जिला मंत्रियों और जिला कोषाध्यक्षों पर भरोसा जताया गया है।
मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें मेरठ नगर में जिला मंत्री डाला गुप्ता, महाराजा अग्रसेन में जिला मंत्री डॉ. सुनीता सैनी, फूलबाग में जिला मंत्री अजय दीवान और ब्रह्मपुरी मंडल में जिला मंत्री दीपक वर्मा शामिल हैं।

 

 

मेरठ कैंट क्षेत्र के अंतर्गत छह मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कंकरखेड़ा मंडल में जिला उपाध्यक्ष विवेक बाजपेयी, पल्लवपुरम में जिला मंत्री नूपुर जौहरी, छावनी में जिला उपाध्यक्ष पूजा बंसल, पटेल नगर में जिला उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, गंगानगर में जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और मुल्तान नगर मंडल में जिला मंत्री पंकज कतीरा को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार, मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी छह प्रभारियों को दायित्व सौंपा गया है। मलियाना में जिला उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, जागृति विहार में जिला मंत्री सुशील प्रजापति, मेरठ देहात में जिला मंत्री विभोर चौधरी, माधव नगर में जिला उपाध्यक्ष ललित नागदेव, रिठानी में जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग और शास्त्रीनगर मंडल में जिला उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts