HomeAccident NewsShimla Accident: मनाली से दिल्ली आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त,15 घायल

Shimla Accident: मनाली से दिल्ली आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त,15 घायल

-

शिमला। मनाली से दिल्ली जा रही एक निजी बस शुक्रवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा तड़के करीब 4 बजे के करीब हुआ है। ये हादसा लाइट प्वाइंट के पास तब हुआ जब बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

accident

 

मनाली से दिल्ली जा रही बस के हादसे का शिकार होने की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस इस हादसे के मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 14 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी बाजू कट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पीजीआई रेफर कर दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts