Homeउत्तर प्रदेशLucknowअखिलेश यादव बोले- ''साइकिल से बेहतर कुछ नहीं''

अखिलेश यादव बोले- ”साइकिल से बेहतर कुछ नहीं”

-

लखनऊ। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी का एलान किया है। इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, ‘मैंने तो पहले ही कहा था- साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।’

 

अखिलेश यादव बोले- ''साइकिल से बेहतर कुछ नहीं''

 

बता दें कि अखिलेश ने योगी मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे में हो रही देरी पर भी योगी सरकार को घेरा है। ट्वीट कर लिखा- उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की पर्ची भी ऊपर से आएगी? पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार निकल गई है।

महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया: कांग्रेस

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर करारा प्रहार किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू।’

कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव के बाद पीएम मोदी की वसूली शुरू हो गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक अलग पोस्ट में लिखा- अमेरिका में अदाणी पर चल रहा फ्रॉड का केस बंद हो जाएगा, अब साफ है कि मोदी ने अमेरिका के साथ एकतरफा डील इसलिए की ताकि अदाणी को राहत मिल सके। यही वजह है कि मोदी अमेरिका के आगे खुलकर बोल नहीं पाते हैं, ट्रंप जितना कहते हैं, मोदी उतना ही करते हैं। मोदी पूरी तरह से कॉमप्रोमाइज्ड हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts