Homeउत्तर प्रदेशMeerutपेड़-बिजली के खंभे गिरे, गांवों में हुई बिजली गुल

पेड़-बिजली के खंभे गिरे, गांवों में हुई बिजली गुल

-

– 20 मिनट का तूफान बना आफत, किसानों को भारी नुकसान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। हस्तिनापुर क्षेत्र में रात करीब दस बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और गरज के साथ हुई वर्षा से लोग सहम गए। लगभग बीस मिनट तक चले तूफान के दौरान लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए और टिन की छतें उड़ गईं।

 

 

खादर क्षेत्र के गांव तारापुर, सराय खादर, चामरौध और रठौरा समेत कई गांवों में तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। तेज आंधी के कारण रात करीब दस बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

तारापुर निवासी सरदार सुंदर सिंह, जज सिंह, हरविंद्र, सतनाम सिंह, मोनू, राकेश और प्रेम ने बताया कि तेज हवाओं और गरज के कारण लोग दहशत में आ गए थे और परिवारों ने करीब बीस मिनट तक घरों में बंद होकर समय बिताया।

विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है और टीमों को मौके पर भेजा गया है।

किठौर और माछरा क्षेत्र के किसानों के अनुसार आंधी और बारिश से खेती के काम पर भी असर पड़ा है। किसान मुकेश, ब्रजेश, राहुल, सेवाराम और सचिन ने बताया कि वे धान की फसल की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण खेत तैयार करने का काम करीब दस दिन पीछे चला गया है।

आम के बाग मालिक और ठेकेदार निजामुद्दीन, सलीम, रिफाकत, श्याम और अजय ने बताया कि तेज हवाओं से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर कच्चे फल गिर गए और पेड़ों की डालियां टूट गईं, जिससे बागवानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हर्रा कस्बे के पास एक बड़ा पेड़ तेज हवाओं के कारण टूटकर उच्च वोल्टेज बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही बिजली के तारों में तेज आवाज हुई और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक टीम और स्थानीय पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटवाया। वर्षा रुकने के बाद बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts