Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मेडा टीम ने लगाई अवैध निर्माण पर सील

मेरठ: मेडा टीम ने लगाई अवैध निर्माण पर सील

-

– पर्ल रेजीडेंसी में अवैध रूप से बनाई गई है ममटी, शिकायत पर हुई कार्रवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित पर्ल रेजिडेंसी में अवैध रूप से बनाई गई ममटी को मेरठ विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सील कर दिया। जबकि एक ममटी का दरवाजा बंद होने के कारण उसका मेन गेट सील किया गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि 25 अक्तूबर 2025 को मेविप्रा ने प्रमोटर राजीव गोयल को नोटिस देकर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। लेकिन प्रमोटर ने इसे ध्वस्त नहीं किया तो प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई।

दरअसल किसी भी सोसा़यटी में रिफ राइट रेजीडेंट्स अर्थात कॉमन एरिया माना जाता है। बिल्डर प्रमोटर इसे अपने पास नहीं रख सकता। इस पर सोसायटी के सभी रेजीडेंट्स का अधिकार होता है। जिसका एओए अर्थात अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन रखरखाव करती है।

पर्ल रेजीडेंसी अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन ने इस मुद्दे को प्राधिकरण में उठाया था। प्राधिकरण की टीम ने ममटी पर सील कर दिया। दूसरी ममटी पर प्रमोटर ने ताला लगाया हुआ था, इससे गेट को सील किया गया है। प्राधिकरण ने ममटी पर आदेश भी चस्पा किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts