Homeउत्तर प्रदेशMeerutअपहरणकर्ताओं की पहचान करने मेरठ पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल

अपहरणकर्ताओं की पहचान करने मेरठ पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल

-

– दिसंबर-2024 में नेशनल हाईवे 58 से किया था अगवा, 8 लाख फिरौती वसूली।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल खुद के अपहरण मामले में सोमवार को मेरठ कोर्ट में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ में उनके दोस्त मौजूद रहे। उन्हें अपहरण के दो आरोपियों की पहचान करने के लिए कोर्ट में तलब किया गया है।

 

 

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का मेरठ में दिसंबर 2024 में अपहरण कर उनसे 8 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई थी। सुनील को हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने बुलाकर नेशनल हाईवे 58 से उनका अपहरण किया गया और उन्हें 24 घंटे बंधक बनाकर रखा गया था।

बदमाशों ने सुनील पाल को अगवा करने के बाद 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी लेकिन बाद में यह रकम आठ लाख तय हुई। बदमाशों को यह रकम आॅनलाइन ट्रांसफर कराई गई थी। बदमाशों ने सुनील पाल को डरा धमका कर फिरौती की रकम वसूली। उनके चंगुल से छूटने के बाद सुनील पाल सीधे मुंबई पहुंचे और वहां परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी जो बाद में मेरठ ट्रांसफर हुई थी।

इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी इसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। पूरी प्लानिंग बिजनौर में हुई थी इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, 2 लाख रूपए नकद और मोबाइल भी बरामद किया गया था। मुख्य आरोपी अर्जुन करणवाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts