Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक में खामियां मिली

Meerut News: स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक में खामियां मिली

-

– सीडीओ ने आईआईटी कानपुर से जांच कराने के दिए निर्देश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में निमार्णाधीन 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैक में कई खामियां पाई गईं, जिसके बाद सीडीओ ने आईआईटी कानपुर से ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, मेरठ, सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मेरठ; क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ; और कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, मेरठ के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

सीडीओ और अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था से पूछा कि क्या सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण आईआईटी कानपुर से कराया गया है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि सिंथेटिक कोट डालने के बाद आईआईटी कानपुर से निरीक्षण नहीं कराया गया है।

इस पर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निरीक्षण तत्काल आईआईटी कानपुर से कराया जाए और उसकी रिपोर्ट समिति को सौंपी जाए। सीडीओ ने ट्रैक से संबंधित अन्य जानकारियां भी प्राप्त कीं। इसके अतिरिक्त, सीडीओ ने स्टेडियम के शौचालयों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए।

खिलाड़ियों के लिए सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की सांसद निधि से प्रस्तावित वाटर कूलर को शीघ्र स्थापित करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान, ट्रैक के प्रवेश मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए भी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts