Homeउत्तर प्रदेशMeerutजब घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी ...मेरठ के सदर...

जब घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी …मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र का ये मामला आपको झकझोर देगा

-

  • मेरठ में पांच महीने तक एक घर में सड़ती रही लाश,
  • बेटी के शव के साथ 2 महीने तक घर में रहा पिता,
  • पुलिस हिरासत में आरोपी।

शारदा एक्सप्रेस मेरठ। यूपी के मेरठ में उस समय हड़कंप मच गया जब सदर बाजार क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े मकान से युवती का सड़ा-गला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतका के पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद पड़े एक मकान से शुक्रवार रात्रि युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी और आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर रिश्तेदारों ने आकर जांच की, जिसमें भतीजा घर के अंदर पहुंचा और अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान और मौत के कारण का पता लगाना मुश्किल हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की मौत करीब 4 से 5 महीने पहले हो चुकी थी और उसका शव इतने समय से घर के अंदर ही पड़ा था।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि युवती का पिता करीब 2 महीने तक अपनी बेटी के शव के साथ उसी घर में रहा। इस दौरान घर के अंदर से कई परफ्यूम स्प्रे की बोतलें भी बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि पिता दुर्गंध को छुपाने के लिए लगातार परफ्यूम का इस्तेमाल करता था, ताकि बदबू बाहर न जा सके।

 

 

 

हिरासत में आरोपी: बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने बाद पिता घर छोड़कर चला गया और उसके बाद शव घर में ही पड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसने जानबूझकर बेटी की मौत की जानकारी छुपाई।

 

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि इतने लंबे समय तक किसी को इस घटना की जानकारी क्यों नहीं हुई।

 

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस : इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक पिता अपनी ही बेटी के शव के साथ महीनों तक रहा और फिर उसे छोड़कर चला गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts