HomeEducation NewsMeerut News: जिज्ञासु बनकर करें संस्कृत में शोध कार्य अध्ययन

Meerut News: जिज्ञासु बनकर करें संस्कृत में शोध कार्य अध्ययन

-

– चौ.चरण सिंह विवि के संस्कृत विभाग में प्रारंभ हुआ प्री.पीएच.डी.कोर्स वर्क।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्कृत विभाग में संस्कृतविषयक प्री.पीएच.डी.कोर्स वर्क (प्राक्विद्यावाचस्पति पाठ्यकार्य) का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ शोध छात्रा वैदिका द्वारा वैदिक मंगलाचरण से हुआ। मुख्यातिथि डॉ. दुर्गाप्रसाद मिश्र ने कहा कि उत्तम शोध कार्य के लिए शोधार्थी में  जिज्ञासा का होना अति-आवश्यक है। इसके साथ-साथ शोधार्थी को निरन्तर स्वाध्यायशील होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरनाथ सिंह ने शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी गुरु शिष्य परम्परा से विद्या अध्ययन करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्या चाहने वाले को सुख की इच्छा छोड़ देनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभाग के सह-विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त शर्मा ने शोधार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं उपस्थित सभी आगंतुक विद्वानों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर संस्कृत विभाग के अध्यापक डॉ.नरेन्द्र कुमार, डॉ.ओमपाल सिंह, डॉ. संतोष कुमारी, ज्योतिषाचार्य तुषार गोयल, डॉ. आभा कंसल,  मनीष स्वामी, साहिल तरीका, सुमित शर्मा एवं सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts