– ईएमआई भी कटने लगी।
– पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक शख्स को कार खरीद के नाम पर लाखों रुपए का लोन करा लिया गया, लेकिन उसे वाहन उसको नहीं दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दौराला निवासी बाबूराम प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि जिटोली गांव निवासी सुहैल खान पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है। उसने 2 जुलाई 2024 को एक टोयोटा ग्लैंजा कार 7 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। डीलर ने लोन कराने का भरोसा दिया और एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद आरोपी ने अपने परिचित अमन शर्मा के जरिए लोन कराने की बात कहकर पीड़ित से दस्तावेज और हस्ताक्षर ले लिए। आरोप है कि 9 जुलाई को बाबूराम के नाम पर करीब 6.82 लाख रुपये का लोन पास कराया गया, जिसकी राशि सीधे अमन शर्मा के खाते में ट्रांसफर हो गई।
मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 अगस्त को पीड़ित के बैंक खाते से पहली एटक कट गई। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि लोन हो चुका है, लेकिन अब तक गाड़ी नहीं दी गई। पीड़ित का कहना है कि उनसे कागजों पर साइन कराकर धोखे से लोन करा लिया गया। न तो गाड़ी मिली और न ही पैसे वापस हुए, उल्टा खाते से किस्त कट रही है।
वहीं, थाना कंकरखेड़ा के सीनियर सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


