Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: फायर करने वाली बुलेट बाइकों पर कार्रवाई

Meerut: फायर करने वाली बुलेट बाइकों पर कार्रवाई

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया है। शहर में विशेष चेकिंग की गई, जिसमें रॉयल एनफील्ड बाइकों को निशाना बनाया गया।

 

 

अभियान कमिश्नरी चौराहे से हापुड़ स्टैंड तक चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर बुलेट बाइकों के साइलेंसर की जांच की। जिन बाइकों में मॉडिफाइड या तेज आवाज वाले साइलेंसर पाए गए, उनके चालान किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ाते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का उपयोग करने की सलाह भी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बनी रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts