Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: डॉ. अम्बेडकर मूर्ति खंडित, पूर्व मंत्री ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मेरठ: डॉ. अम्बेडकर मूर्ति खंडित, पूर्व मंत्री ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की हाल ही में स्थापित नई मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इस घटना के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। सपा के पूर्व मंत्री प्रभदुयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा।

 

 

यह मूर्ति 30 मार्च को उद्घाटन के लिए निर्धारित थी। मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि ने मवाना तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए दोषियों पर जल्द कार्रवाई और मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के साथ नरेश पाल शिक्षा नेता, रईस आजम मलिक, मुकेश यादव, मनोज पारचा, रमन, संदीप कुमार, संजय सुध, मास्टर शेखर आजाद, सचिन गुर्जर, दानिश अंसारी, जोनी जाटव सभासद और सोहेल मलिक सहित कई प्रमुख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts