Homemausamरविवार को राहत के बाद सोमवार सुबह हुई बारिश

रविवार को राहत के बाद सोमवार सुबह हुई बारिश

-

– कई दिन से तापमान का लगातार उतार- चढ़ाव लोगों को कर रहा हैरान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में सोमवार सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज लोगों को हैरान कर रहा है। दिन में जहां तेज धूप और बढ़ता तापमान गर्मी का अहसास कराता है, वहीं रात के समय अचानक गिरता पारे से ठंड का अनुभव होता है।

20 से 22 मार्च के आंकड़े बताते हैं कि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच बना हुआ है। आर्द्रता में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जो कभी 100 प्रतिशत तक पहुंच रही है तो कभी 50 प्रतिशत तक गिर रही है। इस बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य और दिनचर्या दोनों पर पड़ सकता है।

मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम का दोहरा रूप हर किसी को हैरान कर रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. यूपी शाही ने बताया कि 20 मार्च को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 21 मार्च को अधिकतम तापमान अचानक बढ़कर 29.1 डिग्री पहुंच गया और न्यूनतम 13.6 डिग्री तक गिर गया।

22 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, आर्द्रता में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जो 20 मार्च को 94 से 100 प्रतिशत, 21 मार्च को 97 प्रतिशत और 22 मार्च को घटकर 50 प्रतिशत रह गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बदलती हवाओं के कारण यह स्थिति बनी हुई है। दिन-रात के तापमान में अंतर से सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts