HomeAccident Newsहापुड़: रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, मची चीख पुकार, ड्राइवर की मौत,...

हापुड़: रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, मची चीख पुकार, ड्राइवर की मौत, कई घायल

-

– पीलीभीत से दिल्ली जा रही था बस; कंडेक्टर समेत 10 यात्री घायल

हापुड़। सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कंडेक्टर सहित 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

जानकारी के अनुसार यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा फ्लाईओवर के पास सुबह करीब चार बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीलीभीत डिपो की यह बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हादसे में चालक मंगल सिंह (50), निवासी त्रिलोकपुर, खीरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कंडेक्टर नकुल समेत कुल दस यात्री घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण दिल्ली-मुरादाबाद लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात को सर्विस लेन से सुचारु कराया।

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस तकनीकी खामी सहित अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts