HomeCRIME NEWSपुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

-

– बाइक से जा रहा था, रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

सहारनपुर। पुलिस की बदमाशों से देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है। जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र का है।

 

 

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देर रात शकलापुरी रोड पर पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की बाइक कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो दुगार्पुरी कॉलोनी, मूंगागढ़ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सहारनपुर के अलग-अलग थानों में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में दर्ज बलवा के एक मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts