HomeAccident Newsरोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला

रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला

-

– हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

मुरादाबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मुरादाबाद के जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

 

घटना रविवार देर रात सिविल लाइंस थाना इलाके के फव्वारा चौक के पास की है। मृतक की पहचान फरदीन हुसैन निवासी ईदगाह, थाना गलशहीद के रूप में हुई है। वह पेशे से पॉलिश कारीगर था। वहीं घायल युवक मुकर्रम (निवासी मकबरा, थाना कटघर) है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक ईद की छुट्टी पर हर्बल पार्क घूमने गए थे। पाकबड़ा में वो किसी रिश्तेदारी में भी पहुंचे थे। देर रात वो अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फव्वारा चौक के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फरदीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बस व चालक की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts