Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ में हाई अलर्ट के बीच मनाई जा रही ईद

लखनऊ में हाई अलर्ट के बीच मनाई जा रही ईद

-

– ऐशबाग ईदगाह पर 50 हजार से ज्यादा नमाजी, मौलाना बोले सड़कों पर न करें इबादत।

लखनऊ। यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। हाई अलर्ट के बीच लखनऊ की ईदगाहों पर अलग-अलग टाइम पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। ऐशबाग ईदगाह पर 50 हजार से ज्यादा लोग नमाज अदा कर रहे हैं। पुराने लखनऊ में डायवर्जन किया गया है।

 

 

इस्लामिक सेंटर आॅफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर इबादत न करें। लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आया था। इसके बाद ईदगाह ऐशबाग समेत यूपी की सभी मस्जिदों में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया।

गुरुवार 29 रमजान के दिन चांद नहीं दिखा था, इसलिए शुक्रवार यानी 30 रमजान को चांद की तस्दीक की गई है। नमाज के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सड़क पर इबादत करने की कोशिश न करें। मौलाना ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हो रही है। साथ ही संवेदनशील इलाकों की लगातार सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts