- बड़े भाई ने छोटे भाई की गंड़ासे से हत्या की।
- हमले में मां भी घायल, पिता की शर्ट पर खून की छींटे, दोनों आरोपी फरार।
मथुरा। गोवर्धन के थाना मगोर्रा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासे से हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार करीब रात 9.30 परिवार में सब खाना खा रहे थे। खाना खाते समय अंदर से बड़े बेटे की पत्नी ने अपने पति को बताया कि देवर उसकी तरफ उंगली और कुछ इशारे कर रहा था। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

आरोप है कि उसके बड़े भाई मेघश्याम और भाभी दुर्गेश ने उस पर गड़ासे से हमला किया। निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। हमले के दौरान निरंजन की मां लोंगा ने बीच-बचाव का प्रयास किया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में भी चोट आई है।
यह घटना गोवर्धन के थाना मगोर्रा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान निरंजन (28) पुत्र बुद्धि राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निरंजन की पत्नी पूजा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी। दंपती की एक 5 साल की बेटी भी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं मृतक निरंजन के पिता बुधीराम ने बताया कि करीब रात 9.30 परिवार में सब खाना खा रहे थे। खाना खाते समय अंदर से आरोपी की पत्नी दुर्गेश ने अपने पति को बताया कि निरंजन उसकी तरफ उंगली और कुछ इशारे कर रहा था। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते इस विवाद ने एक विकराल रूप ले लिया।
मारपीट के दौरान निरंजन के बड़े भाई ने मेरे सामने ही निरंजन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां के हाथ में भी चोट लगी है। निरंजन की मौत के बाद मेघश्याम व उसकी पत्नी दुर्गेश मौके से फरार हो गई।
घटना के बाद दोनों आरोपी मेघश्याम और दुर्गेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि कि पारिवारिक विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

