Homeउत्तर प्रदेशHAPURHAPUR: ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर वसूली

HAPUR: ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर वसूली

-

– सिंभावली कस्बे में दो युवक पकड़े, तीसरे की तलाश जारी।

हापुड़। सिंभावली कस्बे में ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने घरों और दुकानों पर बिजली मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का डर दिखाकर पैसे मांगे। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने शनिवार को बताया कि कस्बे के हरोड़ा मोड़ क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने फोन पर सूचना दी थी। उसने बताया कि तीन युवक ऊर्जा निगम के कर्मचारी बनकर मीटरों की सील तोड़कर छेड़छाड़ कर रहे थे और बिजली चोरी का भय दिखाकर अवैध धनराशि की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी रमेश कुमार और अवर अभियंता रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान, जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के खुजावास गांव निवासी आकाश (पुत्र श्रीपाल) और थाना गुलावठी क्षेत्र के बराल गांव निवासी हर्ष (पुत्र विनोद कुमार) को पकड़ा गया। उनका एक साथी नितिन मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान, आरोपियों के कब्जे से एक अवैध स्मार्ट विद्युत मीटर और एक मीटर सीलिंग बुक बरामद हुई। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी फर्जी तरीके से विद्युत विभाग का कर्मचारी बनकर उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ कर अवैध धन उगाही का प्रयास कर रहे थे।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में थाना सिंभावली में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अवर अभियंता रजनीश कुमार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आकाश और हर्ष से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपी नितिन की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts