spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeGhaziabadबेटा-बहू ने वृद्ध दंपति पर दरांत से किया जानलेवा हमला

बेटा-बहू ने वृद्ध दंपति पर दरांत से किया जानलेवा हमला

-

– मकान नाम न करने से गुस्साए थे बहु और बेटा, वृद्ध पिता की हालत बनी हुई है गंभीर।

गाजियाबाद। मोदीनगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में मकान नाम न करने से गुस्साए बेटा-बहू ने सोमवार रात दरांत से वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रमाशंकर अपनी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी व पुत्र मनोज और पुत्रवधु किरण के साथ रहते हैं। आरोप है कि पुत्र मनोज और पुत्रवधु किरण काफी समय से माता-पिता पर मकान अपने नाम कराने का दवाब बना रहे थे। एक सप्ताह से इस बात को लेकर रोजाना विवाद हो रहा था। रमाशंकर और सुशीला देवी शिकायत लेकर कई बार गोविंदपुरी पुलिस चौकी पर गए, लेकिन पुलिस ने घरेलू मामला बताकर कार्रवाई नहीं की।

रमाशंकर ने बताया कि मकान नाम कराने की मांग को लेकर बेटा-बहू ने सोमवार को घर में तोड़फोड़ की और उन्हें पीट कर घर से निकाल दिया। सोमवार रात वृद्ध दंपति मामले की शिकायत करने पहले गोविंदपुरी पुलिस चौकी और फिर थाने गए मगर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें बैरंग भेज दिया। घर पहुंचने पर सोमवार रात बेटा-बहू एक बार फिर वृद्ध दंपति से मारपीट करने लगे।

इसके बाद गुस्साए मनोज ने दरांत से अपने माता पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग सुशीला देवी और रमाशंकर को सीएचसी में ले गए, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मारपीट के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts