Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrडीजे बजाने पर दो समुदाय भिड़े, 50 पर मुकदमा

डीजे बजाने पर दो समुदाय भिड़े, 50 पर मुकदमा

-

– कुंआ पूजन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक समुदाय ने जताई आपत्ति।

बुलंदशहर। गिनोरा शेख गांव में कुंआ पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गिनोरा शेख गांव में एक दलित परिवार के यहां कुंआ पूजन और जागरण का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बात बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग दलित परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई और मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद स्थिति पर नजर रखी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नामजद और लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts