HomeCRIME NEWSAmethi Murder: युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में...

Amethi Murder: युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– घर से 800 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, गले पर काटने के निशान।

अमेठी। एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव आज सुबह घर से लगभग 800 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुकुल बाजार कस्बा निवासी साहिल पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

 

यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के पास हुई। युवक के गले पर धारदार हथियार से काटने के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिले के आलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts