HomeAccident NewsKaushambi Accident: ट्रक से ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की मौत

Kaushambi Accident: ट्रक से ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की मौत

-

– ट्रेलर चालक की इलाज के दौरान मौत, ट्रक चालक केबिन में फंसा।

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर से प्रयागराज जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर, ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह और खलासी उमेश सिंह हरिश्चंद्र, निवासी बीकानेर, राजस्थान, ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान ट्रेलर चालक भंवर सिंह की भी देर रात मौत हो गई।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर सड़क किनारे खराब होने के कारण खड़ा था। ट्रक चालक तेज रफ्तार होने के कारण इसे समय रहते नहीं देख पाया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts